July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

JHARKHAND : रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की टाटा 709 टर्बो लोहरदगा से बरामद, एक गिरफ्तार

JHARKHAND : रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की टाटा 709 टर्बो लोहरदगा से बरामद, एक गिरफ्तार

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तलाटांड़ इलाके से 13 मई को चोरी हुई टाटा 709 टर्बो वाहन को पुलिस ने लोहरदगा से बरामद कर लिया है। इस मामले में लोहरदगा के ईदगाह मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय कासिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सौंदा ‘डी’ निवासी शुभम कुमार यादव का टर्बो ट्रक तालाटांड़ से चोरी हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर 18 मई को लोहरदगा के किस्को मोड़ इलाके में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान चोरी की गाड़ी बरामद कर ली गई। वहीं वाहन लेकर भाग रहे चालक कासिम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर ट्रक बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading