August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

फाल्टा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, टीएमसी चौथे स्थान पर सिमटी

फाल्टा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, टीएमसी चौथे स्थान पर सिमटी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दक्षिण 24 परगना जिले की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। री-पोलिंग के बाद हुई मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

इस सीट पर मुकाबला खास इसलिए भी माना जा रहा था क्योंकि यह डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और चुनाव प्रचार के दौरान यह राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही।

बताया गया कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान कुछ ईवीएम को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने यहां का मतदान रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया। री-पोलिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मुकाबले से खुद को अलग कर लिया, जिससे मुकाबला पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में जाता दिखा।

21 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा को 1,37,718 वोट मिले। वहीं सीपीआईएम के शंभू नाथ कुर्मी को 38,285 वोट प्राप्त हुए। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान केवल 7,440 वोट ही हासिल कर सके और पार्टी चौथे स्थान पर खिसक गई।

जीत के बाद देबांशु पांडा ने कहा कि जनता ने भय और दबाव की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल में विकास और बदलाव की नई शुरुआत होगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading