September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में रोटी बैंक व जीवन ज्योति की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया ज्ञान का दमखम

जमशेदपुर में रोटी बैंक व जीवन ज्योति की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया ज्ञान का दमखम

जमशेदपुर : रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मानगो स्थित डिमना रोड के भीमराव अंबेडकर पार्क में भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भारतीय संविधान, देश में लागू नए कानून, खेल, करंट अफेयर्स, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

रोचक और कड़े मुकाबले के बाद शुभम श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोमल कुमारी द्वितीय तथा जय प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा नवनीत और खुशबू को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कहा कि युवाओं में ज्ञान, जागरूकता और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नियमित रूप से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की।

जीवन ज्योति के उपाध्यक्ष आर.बी. सहाय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास का संचार करती हैं और उन्हें नई जानकारियां प्राप्त करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक पंकज तिवारी और रविशंकर सहित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, आर.बी. सहाय, रविशंकर, पंकज तिवारी, प्रिंस, जिष्णु महतो, रेणु कुमारी, कीनू बैठा, बी.के. दास, एल.बी. प्रसाद, ए.के. श्रीवास्तव, अंजलि, जयप्रकाश, मुकेश, अविनाश, सुमित, आदित्य राज, रूचि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक और युवा उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading