बिहार: जूट के बोरों में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बक्सर, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से शराब की खेप राज्य में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उत्पाद विभाग और पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं। इसी कड़ी में बक्सर में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे वीर कुंवर सिंह सेतु स्थित चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान जूट के बोरों में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की अहले सुबह उत्पाद विभाग की टीम वीर कुंवर सिंह सेतु नए पुल पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक डीसीएम वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान अधिकारियों को वाहन में लदे जूट के बोरों के बंडलों के नीचे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी हुई मिली। इसके बाद उत्पाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बिहार में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार विशेष जांच अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि जून माह की शुरुआत में विभाग को यह पहली बड़ी सफलता मिली है। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब की खेप पहुंचाने की लगातार कोशिश की जाती है, लेकिन विभाग को मिले खुफिया इनपुट और नियमित जांच के आधार पर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उत्पाद विभाग ने करीब 7 हजार लीटर विदेशी शराब जब्त की थी, जिसकी बाजार कीमत 75 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी। उन्होंने कहा कि इस महीने भी अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक शराब की खेप पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, गिरफ्तार वाहन चालक राहुल सिंह ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वह हरियाणा से माल लेकर आ रहा था और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वाहन में शराब छिपाकर रखी गई है। चालक के अनुसार, वाहन जांच के दौरान उसने स्वयं गाड़ी रोकी और तलाशी प्रक्रिया में पुलिस का पूरा सहयोग किया। उसने बताया कि जांच के दौरान ही उसे वाहन में शराब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने अधिकारियों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। वाहन में उसके साथ सचिन उर्फ भूरा नामक एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

फिलहाल उत्पाद विभाग जब्त शराब की कुल मात्रा का आकलन कर रहा है। साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और बिहार में इसकी डिलीवरी किस स्थान पर की जानी थी।

पीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पंजाब की कानून व्यवस्था चिंताजनक: सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़, 31 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर काम कर रही हैं...

ओडिशा में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञता के लिए ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण सम्मेलन

भुवनेश्वर, 1 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने सोमवार को कहा कि आपदा की तैयारी और चक्रवात प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत