सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में सीबीआई ने यूपी से दो को किया गिरफ्तार

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बलिया से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, विकास मिश्रा को लखनऊ के अशोक मार्ग स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपित गोलू सिंह को बलिया से पकड़ा गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 6 मई को चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की थी।

बताया गया है कि घटना के बाद गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ रथ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्या ने बंगाल की राजनीति में भी हलचल मचा दी थी।

इस बीच, मामले के एक अन्य आरोपित ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू ने गुरुवार को बलिया की गैंगस्टर एक्ट अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, मोनू एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। बंगाल पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज की और जांच को तेज कर दिया।

सीबीआई ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम यूनिट के एक डीआईजी की अगुवाई में सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। जांच एजेंसी अब हत्या की पूरी साजिश, आरोपितों के नेटवर्क और घटना के पीछे की संभावित वजहों को खंगाल रही है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोलकाता की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपितों की भूमिका की भी गहन पड़ताल कर रही है।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने टाटा समूह के अधिकारियों से की मुलाकात, टाटा मोटर्स की ईवी का लिया जायजा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दुष्कर्म मामले में फरार सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा की तलाश तेज, नगर पंचायत कार्यालय पहुंची पुलिस

सरायकेला: दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने...

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले इमरान मसूद, बराबरी का होता है गठबंधन

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस-सपा के बीच गठबंधन की चर्चा पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत