दिल्ली: नबी करीम में एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित घर में गुरुवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:29 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को अमरपुरी, नबी करीम स्थित हाउस नंबर ए-88 से सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना एक छोटे से 4×6 फीट के कमरे में हुई, जहां सरिता चाय, दाल-चावल और साधारण भोजन बनाकर बेचने का काम करती थीं।

पुलिस जांच में पता चला कि सरिता के कहने पर कृष्णा नामक व्यक्ति पुराना एलपीजी सिलेंडर बदल रहा था। रेगुलेटर खोलते समय अचानक गैस लीक हो गई और उसमें आग लग गई। इस दौरान आग तेजी से फैल गई।

इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए। इनमें सरिता (35) , कृष्णा (37) और चाय पीने के लिए वहां मौजूद अजय (19) और जाफिर (35) नामक राहगीर शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से निकाला और आरएमएल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एलपीजी सिलेंडर बदलते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हो सकती है। रेगुलेटर खोलने से पहले मुख्य वाल्व बंद न करने या गैस लीक होने पर तुरंत सावधानी न बरतने से यह हादसा हुआ।

नबी करीम इलाका घनी आबादी वाला है और यहां छोटे-छोटे खाने-पीने के ठेले और ढाबे आम हैं। ऐसे में एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल काफी होता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर अभी भी लापरवाही बरती जा रही है।

नबी करीम पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सिलेंडर बदलते समय हमेशा सुरक्षा मानकों का पालन करें।

एससीएचवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अस्पताल बनकर तैयार है पर सरकार उसे शुरू करना नहीं चाहती : चम्पाई सोरेन

राजनगर प्रखंड के छोटा कांकी से सारंगछिड़ा सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास राजनगर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा है...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

JAMSHEDPUR : कांवरिया धाम में रामकथा का नवम दिवस संपन्न, रामराज्य के आदर्शों से भावविभोर हुए श्रद्धालु

जमशेदपुर। कांवरिया धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं रामकथा के नवम दिवस का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के...

भाजपा सत्ता के नशे में कर रही है काम: एआईएमआईएम नेता अख्तरुल ईमान

कटिहार , 31 मई (आईएएनएस)। बिहार एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उनका...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत