August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में आम महोत्सव के प्रचार प्रसार को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय से जागरूकता रथ रवाना

जमशेदपुर में आम महोत्सव के प्रचार प्रसार को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय से जागरूकता रथ रवाना

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आम महोत्सव की बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेला की जाेरदार तैयारी चल रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना (मनरेगा) के अंतर्गत एकदिवसीय आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले के प्रचार-प्रसार के लिए समाहरणालय परिसर से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बिरसा हरित ग्राम योजना (मनरेगा) के अंतर्गत आयोजित होने वाले एकदिवसीय आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को समाहरणालय परिसर से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मेले की जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित आम उत्पादन एवं विपणन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रशासन का कहना है कि यह महोत्सव ग्रामीण महिला समूहों और किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।

मेले में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। विशेष रूप से अम्रपाली आम इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके अलावा, मेले के माध्यम से ग्रामीण उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने और किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को भी बढ़ावा देते हैं।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आम महोत्सव में भाग लेकर स्थानीय किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्धन करें तथा ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएं। पलाश के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading