July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

दिनदहाड़े बवाल: आजादनगर में दो गुटों में मारपीट, CCTV में युवक की कथित हवाई फायरिंग कैद

दिनदहाड़े बवाल: आजादनगर में दो गुटों में मारपीट, CCTV में युवक की कथित हवाई फायरिंग कैद

जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। एक घटना का खुलासा होने से पहले ही अपराधी दूसरी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 का है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े दो गुटों के बीच हुई मारपीट और कथित हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वीडियो में कई युवकों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। फुटेज में एक युवक कथित रूप से हवाई फायरिंग करता भी नजर आ रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि हमले का शिकार युवक जान बचाने के लिए पास स्थित मस्जिद में घुस जाता है, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए वहां भी उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है।

घटना के दौरान आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव या हमलावरों का विरोध करने की कोशिश नहीं की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक आराम से मौके से निकल गए, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading