हज यात्रा से लौटने लगे जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु, 144 यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर पहुंचा

श्रीनगर, 2 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया। हज यात्रा पूरी कर लौट रहे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को लेकर 144 यात्रियों वाला विमान श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर यात्रियों का स्वागत किया।

जम्मू-कश्मीर हज समिति के अनुसार, हज यात्रियों की वापसी की प्रक्रिया 16 जून तक जारी रहेगी। इस वर्ष जम्मू-कश्मीर से कुल 4,641 लोगों ने हज यात्रा की, जिनमें 2,583 पुरुष और 2,058 महिलाएं शामिल थीं।

हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शुजात अहमद कुरैशी ने बताया कि कुल 3,952 यात्री श्रीनगर एम्बार्केशन प्वाइंट के माध्यम से वापस लौटेंगे। इनमें 21 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने बिना मेहरम (पुरुष अभिभावक) के हज यात्रा पूरी की। लौटने वाले यात्रियों में 3,631 जम्मू-कश्मीर, 321 लद्दाख के निवासी हैं, जबकि पंजाब का एक यात्री भी श्रीनगर के रास्ते लौटेगा।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के 1,061 यात्री देश के अन्य एम्बार्केशन प्वाइंट्स के जरिए लौटेंगे। इनमें 1,010 यात्री दिल्ली, 49 मुंबई और 2 बेंगलुरु के रास्ते वापस आएंगे।

हज समिति ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। परिवहन सुविधा, चिकित्सा सहायता, हेल्प डेस्क और पवित्र जमजम जल वितरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

हालांकि, श्रीनगर एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत कार्य और मौजूदा ‘नोटम’ प्रतिबंधों के कारण सामान प्रबंधन और परिवहन को लेकर कुछ चिंताएं थीं, लेकिन प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुगम वापसी के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

हज यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट आने से पहले जम्मू-कश्मीर हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट से वाहन पास डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, उड़ानों की जानकारी और यात्री कार्यक्रम जानने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया पोर्टल या ‘हज सुविधा’ ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘तेलंगाना पब्लिक स्कूल’ खोले जाएंगे: मुख्यमंत्री रेड्डी

हैदराबाद, 17 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रंगा रेड्डी जिले के अरुतला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य द्वारा संचालित...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, बागी सांसदों को अलग मान्यता न देने की मांग

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर लोकसभा के...

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत