September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं, महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला है। हमारी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी ताकत और जोर-शोर से लड़ेगी। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और लखनऊ से बहराइच होते हुए मटेरा पहुंचे हैं, जहां उनकी जनसभा आयोजित की गई है। पठान ने दावा किया कि पार्टी की सभाओं में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है और आगामी चुनावों में एआईएमआईएम मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

इस दौरान वारिस पठान ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को हादसे के कारणों की गहन जांच करानी चाहिए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए।

बता दें कि रविवार को सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका स्थित तंदुलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन सड़क किनारे कुएं में गिर गई थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि सभी श्रद्धालु म्हास्वड स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और वैन सीधे कुएं में जा गिरी।

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के टंडलवाड़ी में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है, जहां एक निजी खेत में बने कुएं में गाड़ी गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। राहत की बात है कि सात लोगों की जान बचा ली गई है, जिनका इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी।”

एसएकेडीकेपी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading