खरसावां में 8 साल से फरार दुष्कर्म का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रहा था आरोपी

सरायकेला : खरसावां थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपनी पहचान बदल ली थी और दूसरे जिले में रह रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के बाद वह कानून के शिकंजे में आ गया।

पुलिस के अनुसार खरसावां थाना कांड संख्या 08/18, दिनांक 7 फरवरी 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पातुई बोयपाई (43) के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी खरसावां थाना क्षेत्र के जतराटांड़ गांव का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

खरसावां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए केदार बोयपाई नाम से चाईबासा क्षेत्र में रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की सहायता से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद योजनाबद्ध छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को खरसावां थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अदालत के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद उसकी निगरानी बढ़ाई गई और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी फरार अपराधी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के विशेष अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई को खरसावां थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक...

सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाया 25 फीट का सैंड स्कल्प्चर, तंबाकू-मुक्त समाज का आह्वान

पुरी, 30 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले शनिवार को मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत