Saraikela census : 6 जून तक ऑनलाइन डेटा एंट्री पूरी करें, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

सरायकेला: जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सभी प्रगणकों (एन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में भवनों एवं मकानों की गणना से संबंधित समस्त आंकड़ों की ऑनलाइन एंट्री हर हाल में 6 जून तक पूर्ण कर लें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा अपलोड करना सभी फील्ड कर्मियों की जिम्मेदारी है। यदि किसी प्रगणक या पर्यवेक्षक द्वारा समय पर ऑनलाइन एंट्री नहीं की जाती है, तो उसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

उच्च अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि 6 जून के बाद अधूरे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिन कर्मियों का काम लंबित पाया जाएगा, उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जनगणना कार्य की प्रगति पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही, फील्ड कर्मियों से अपील की गई है कि यदि ऑनलाइन डेटा फीडिंग के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान कराएं और निर्धारित समय सीमा से पहले अपना लक्ष्य पूरा करें।

प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि सभी कर्मी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड सरकार राहुल गांधी के इशारे पर चल रही है : निशिकांत दुबे

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शनिवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया...

इंडिया गठबंधन में दरार: डीएमके, सीपीआई(एम) ने कांग्रेस पर ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का लगाया आरोप

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। डीएमके और सीपीआई(एम) ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की पीठ में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत