जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण’: सम्राट चौधरी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि वे जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल थे।

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर हम उस महान विचारधारा, जन-आंदोलन और लोकतांत्रिक चेतना को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की राजनीति और समाज को नई दिशा दी। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी एवं जन-जन के प्रेरणास्रोत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल है, जो सदैव राष्ट्र को जागरूक और प्रेरित करती रहेगी।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर संपूर्ण क्रांति के महानायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण को सादर नमन।

बिहार सरकार में मंत्री विजय सिन्हा ने लिखा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ओर से 5 जून 1974 को प्रारंभ किया गया संपूर्ण क्रांति आंदोलन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह आंदोलन समाज के पिछड़े, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था में सकारात्मक एवं व्यापक परिवर्तन के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। संपूर्ण क्रांति केवल सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं था, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प था, जिसने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनभागीदारी एवं सामाजिक चेतना को नई दिशा प्रदान की। संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों एवं आदर्शों को नमन करते हुए, एक समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लें।

जदयू सांसद संजय झा ने लिखा कि भारतीय राजनीति के युग पुरुष, लोकतंत्र को कांग्रेस की तानाशाही सत्ता से बचाने के लिए 5 जून 1974 को गांधी मैदान, पटना से संपूर्ण क्रांति का बिगुल फूंकने वाले महान समाजवादी नेता, भारत रत्न, लोकनायक जयप्रकाश नारायण को संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। आपके विचार और जीवन आदर्श हम जदयू कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिखा कि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर संपूर्ण क्रांति के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण को सादर नमन। लोकनायक जेपी ने अपने जीवन में लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरण का जो अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

डीकेएमएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई...

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा हरियाली का संदेश

वन विभाग ने आयोजित किया ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : स्मिता पंकज प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

JTET 2026: शिक्षक प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत, पढ़ाई के दौरान भी दे सकेंगे परीक्षा

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। नए...

31 मई को होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जमशेदपुर के 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर : बी.एड./एम.एड./बी.पी.एड./एम.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई 2026 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिला मुख्यालय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत