देश के लिए काम करने का रिकॉर्ड तो जवाहरलाल नेहरू के पास ही रहेगा, भाजपा के पास उपलब्धि नहीं : फखरुल हसन

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 जून को जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में पीछे छोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाने पर प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रवक्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “रिकॉर्ड तो बनाएं लेकिन काम करने और देश को बनाने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम ही रहेगा।”

फखरुल हसन ने कहा, ” भाजपा ने 2014 में रोजगार और महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों पर जनता को राहत देने का वादा किया था लेकिन आज सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा सरकार ने अपने किए वादे को पूरे नहीं किया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल भले सबसे लंबा होगा लेकिन उपलब्धि कोई नहीं है।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन पर परिवारवाद के आरोप लगने पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कांग्रेस का निजी फैसला बताकर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी में बड़े-बड़े परिवारवाद हैं। केंद्र सरकार के कई मंत्री परिवारवाद के उदाहरण हैं, इसलिए भाजपा को परिवारवाद पर सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की बैठक में टीएमसी के 6 सांसद शामिल होने पर फखरुल हसन ने कहा, “बंगाल में पुलिस के सामने जिस तरह से सांसद पर हमला हुआ, उससे वे डरे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बंगाल में बदले की कार्रवाई कर रही है। सपा इंडिया गठबंधन के साथ है।”

भारत के 7.8 फीसदी जीडीपी पर सपा प्रवक्ता ने कहा, “रुपया लगातार गिर रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आंकड़ेबाजी करती है। भाजपा ने जनता को महंगाई के दलदल में धकेल दिया है।”

इसके पहले फखरुल हसन ने केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की दिशा में बढ़ाए जा रहे कदमों पर कहा था कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है। वर्ष 2023 में विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया था लेकिन अब परिसीमन को लेकर भाजपा अलग एजेंडा चला रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की मांग राष्ट्रीय दलों की है और इसका उद्देश्य क्षेत्रीय दलों को कमजोर करना है। समाजवादी पार्टी ऐसे किसी भी प्रयास का समर्थन नहीं करेगी।

पेपर लीक और एनटीए की कार्यप्रणाली लेकर सपा प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षा कराना सरकार और एनटीए की जिम्मेदारी है। सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच चल रही है और इससे स्पष्ट है कि सरकार की जांच पर भरोसा नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं और अभ्यर्थियों का भाजपा सरकार पर से विश्वास उठता जा रहा है और परीक्षा प्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है।

ओपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरजी कर मामले के बाद महसूस हो गया था टीएमसी चुनाव हारने वाली है: सुखेंदु शेखर रॉय

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि...

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत