सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और ओपी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सरायकेला थाना में पदस्थापित रविकांत परासर को आरआईटी ओपी प्रभारी तथा राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश वर्मवाल को दलभंगा ओपी प्रभारी बनाया गया है। दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा को कुचाई थाना प्रभारी, जबकि कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को कांड़्रा थाना में पदस्थापित किया गया है। चांडिल थाना प्रभारी डिलसन बिड़वा को नीमडीह थाना प्रभारी तथा नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार को गम्हरिया थाना तथा आरआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘मन की बात’ में जशपुर के एथलीट अनिमेष और मल्हार की पुरातात्विक खोजों का जिक्र गर्व की बात : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर, 31 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड...

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में कॉरपोरेट व शैक्षणिक संस्थानों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान

जमशेदपुर: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) का वार्षिक सम्मेलन 27 मई को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न उद्योगों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत