टीसीएस के बाद अब विप्रो में ‘कॉरपोरेट जिहाद’ के आरोप, विनोद बंसल ने की जांच की मांग

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और नौकरी से निकाले जाने के आरोपों के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट जगत में धर्मांतरण और अन्य संगठित गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिशें हो रही हैं, जिनकी निष्पक्ष और गहन जांच की जानी चाहिए।

विनोद बंसल ने कहा कि हाल में सामने आए आरोप न केवल आईटी सेक्टर बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय हैं। उनके अनुसार, यदि किसी कर्मचारी पर उसकी धार्मिक मान्यताओं को बदलने के लिए दबाव बनाया गया है और इनकार करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों की स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि इससे पहले टीसीएस में भी “कॉरपोरेट जिहाद” सामने आया था। मामले की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे और अब विप्रो से जुड़ी खबरों ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। वीएचपी प्रवक्ता ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी द्वारा कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का षड्यंत्र, दबाव, भेदभाव या अवैध गतिविधि सामने आती है, तो उससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उनके अनुसार, कानून के दायरे में रहकर दोषियों को सजा मिलना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बंसल ने बताया कि हाल ही में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री की ओर से उद्योग और व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कंपनियों और संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने कार्यस्थलों पर किसी भी प्रकार के धार्मिक दबाव, भेदभाव, उत्पीड़न या अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए स्पष्ट नीतियां बनाएं और उनका पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कार्यस्थल ऐसे होने चाहिए जहां सभी कर्मचारी बिना किसी डर, दबाव या भेदभाव के काम कर सकें। किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी धार्मिक पहचान, विचारधारा या निजी मान्यताओं के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। यदि किसी कर्मचारी को इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो उसके लिए शिकायत और समाधान की प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए।

विनोद बंसल ने समाज से भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और ऐसी किसी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता और कानूनी कार्रवाई, दोनों मिलकर ही ऐसे मामलों को रोकने में प्रभावी साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, “जिहादी, जिहादी होता है, यह हिन्दू समाज को समझना पड़ेगा और उनका सार्वजनिक रूप से बहिष्कार भी करना पड़ेगा। उनके साथ किसी भी तरह का व्यवहार आपके लिए खतरनाक हो सकता है, यह अनेक घटनाओं में स्पष्ट हो चुका है। यह लार्जर कॉन्सपिरेसी का हिस्सा है, चाहे वह पढ़े-लिखे हों, गरीब हों, पैसे वाले हों या उच्च योग्यता प्राप्त व्यक्ति हों। इन लोगों के मन-मस्तिष्क में कट्टरपंथी सोच हावी रहती है। ऐसी कट्टरपंथी सोच का सैनिटाइजेशन करना बहुत जरूरी है।”

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जदयू नेताओं ने नीट विवाद पर संसदीय समिति की बैठक को बताया महत्वपूर्ण, छात्रों से शिकायत दर्ज करने की अपील

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। नीट परीक्षा विवाद, सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया और तीन-भाषा फॉर्मूले जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक को...

ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र कृत हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” लोकार्पित

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के स्वनामधन्य साहित्यकार एवं साहित्य समिति, तुलसी भवन के सह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत