जदयू नेताओं ने नीट विवाद पर संसदीय समिति की बैठक को बताया महत्वपूर्ण, छात्रों से शिकायत दर्ज करने की अपील

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। नीट परीक्षा विवाद, सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया और तीन-भाषा फॉर्मूले जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक को जनता से जुड़ा अहम कदम बताते हुए जदयू नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “संसदीय स्थायी समिति की बैठक में नीट, सीबीएसई और तीन-भाषा फॉर्मूला जैसे राष्ट्रीय स्तर के गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही है। ये जनता से जुड़े बेहद अहम मामले हैं। समिति पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ इन मुद्दों पर आगे का रास्ता निकालेगी।”

राजीव रंजन प्रसाद ने छात्रों से अपील की कि जो अभ्यर्थी मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर कोई चिंता या आपत्ति रखते हैं, वे अपनी शिकायतें औपचारिक रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने कहा, “यह छात्रों के लिए एक अवसर है। एनटीए द्वारा उनकी शिकायतों का समाधान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।”

जदयू सांसद संजय कुमार झा ने नीट मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। परीक्षा देकर जब छात्र घर लौटता है और उसे पेपर लीक या अनियमितता की खबर मिलती है, तो पूरा परिवार दुखी और परेशान हो जाता है। हम सभी परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरे हैं। परीक्षा के बाद आमतौर पर मानसिक राहत महसूस होती है, लेकिन इस बार छात्रों को वह राहत नहीं मिली।”

संजय कुमार झा ने सरकार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर सक्रिय रुख अपनाया है और किसी भी बात को छिपाने या दबाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि संसदीय स्थायी समिति 1 और 2 जून को नीट पेपर लीक, एनटीए की कार्यप्रणाली, पेन-पेपर और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड, सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग तथा तीन-भाषा फॉर्मूले के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा कर रही है।

एससीएचएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में नभ, थल और जल, हर क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई : विजय कुमार सिन्हा

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के केंद्र में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी स्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत