सी-डैक में जॉब का चांस: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 28 पदों पर आवेदन शुरू, 20 जून अंतिम तिथि

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), कोलकाता ने अपने विभिन्न कार्यक्षेत्र (डोमेन) में संविदा के आधार पर अलग-अलग कुल 28 तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सी-डैक की ओर से जारी 28 रिक्तियों में प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) के 14, प्रोजेक्ट इंजीनियर (फ्रेशर) के 6, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 2 और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियरमॉड्यूल लीडप्रोजेक्ट लीडर के 6 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीसंस्थान से संबंधित पद अनुसार बीईबीटेक या एमईएमटेक या विज्ञानकंप्यूटर अनुप्रयोग या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट अनुसार निर्धारित 1 से 10 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षाइंटरव्यू, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पद अनुसार 4.49 से 14 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी। वहीं, साक्षात्कार की तिथि, समय और केंद्र की घोषणा जल्द की जाएगी।

डीकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मालवीय नगर अग्निकांड : दिल्ली पुलिस ने होटल के कुक केशव नेगी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पुलिस ने कुछ...

JAMSHEDPUR : रुक-रुक कर होने लगी बारिश और जेएनएसी प्रशासन बेपरवाह, चरमराई जनसुविधाएं

जमशेदपुर पश्चिम विधायक के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर : रुक-रुक कर होने लगी बारिश और जेएनएसी प्रशासन बेपरवाह। तमाम जनसुविधाएं चरमराई। शहर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत