शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘खेत बचाओ अभियान’, जमीन की सेहत सुधारने पर फोकस

रायसेन, 1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद किसानों की जमीन को बचाना, मिट्टी की सेहत सुधारना और खेती को लंबे समय तक उपजाऊ बनाना है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में खेती सिर्फ उत्पादन का मुद्दा नहीं, बल्कि जमीन को बचाने की भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देश के कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ, कृषि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाएंगे। इनके साथ जनप्रतिनिधि भी समय निकालकर किसानों के बीच बैठेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कोई बड़ा मंचीय कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि सीधे गांवों में जाकर किसानों के साथ चर्चा की जाएगी। किसानों को समझाया जाएगा कि कैसे संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग किया जाए, ताकि जमीन की उर्वरक क्षमता बनी रहे और उत्पादन भी बेहतर हो सके।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज कई जगह किसान जरूरत से ज्यादा और असंतुलित खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका असर सिर्फ फसल पर नहीं पड़ता, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता पर भी पड़ता है। लंबे समय में इससे जमीन कमजोर हो जाती है और खेती की लागत भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, “धरती मां को बचाना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर जमीन खराब हो गई तो आने वाली पीढ़ियों के लिए खेती मुश्किल हो जाएगी।”

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन हमेशा से ही दूरगामी रहा है। उनका ध्यान सिर्फ आज की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों पर भी है, इसलिए यह अभियान इस सोच को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है कि धरती की सेहत को बनाए रखा जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में सिर्फ खाद के सही उपयोग पर ही नहीं, बल्कि नकली और हानिकारक कीटनाशकों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जाएगी। किसानों को बताया जाएगा कि कैसे रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसी बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘भारत माता’ के बच्चों की भलाई के विजन से प्रेरित होकर हमने अपने देश को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के हानिकारक प्रभावों से मुक्त करने के लिए एक नया अभियान ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू किया है। ये रसायन मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं, हमारी खेती की जमीन को खराब कर रहे हैं और पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में दिल्ली में हुई दो-दिवसीय बैठक में लिए गए फैसले के बाद, हमने 1 जून से 30 जून तक चलने वाले इस एक महीने के अभियान को आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। इस अभियान का लक्ष्य किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण के फायदे के लिए ज्यादा स्वस्थ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।”

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

jamshedpur : खासमहल-गोविंदपुर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर JLKM का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड जनतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के कार्यकर्ताओं...

दानापुर–पुणे स्पेशल ट्रेन के महिला कोच में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

दानापुर, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार के दानापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन के महिला कोच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत