September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

jamshedpur : खासमहल-गोविंदपुर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर JLKM का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

jamshedpur : खासमहल-गोविंदपुर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर JLKM का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड जनतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खासमहल-गोविंदपुर मार्ग, विशेषकर राहरगोड़ा क्षेत्र में, लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा कर्मचारियों और वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की खराब स्थिति के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

मोर्चा के नेताओं ने बताया कि बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। जलजमाव के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है, लेकिन वर्षों से इसकी उपेक्षा की जा रही है।

प्रदर्शन के बाद जेकेएम प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क का शीघ्र निरीक्षण कराने तथा मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading