ऋण से आगे बढ़कर रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन में बदलाव ला रही है पीएम स्वनिधि योजना: मनोहर लाल

अगरतला, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को अगरतला में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छठे कार्यक्रम को संबोधित किया और लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना महज एक ऋण योजना से कहीं आगे निकल चुकी है। यह औपचारिक ऋण तक पहुंच बढ़ाकर, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करके और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करके लाखों रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाई है।

मनोहर लाल ने योजना को आर्थिक समावेशन का शक्तिशाली माध्यम बताते हुए कहा, “यह योजना विक्रेताओं को स्वरोजगार, स्वावलंबन और स्वाभिमान के साथ सशक्त बनाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आसान और किफायती ऋण उपलब्ध कराना, वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।”

उन्होंने कहा, “हम 3-दिवसीय दौरे पर हैं जिसमें मिजोरम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा शामिल हैं। हमने अपने देश और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पिछले 6 वर्षों के विकास पर चर्चा की।”

मनोहर लाल ने आगे बताया, “मेरे प्रभार वाले दो विभागों विद्युत मंत्रालय और शहरी मामलों के मंत्रालय से जुड़े मुद्दों पर हम राज्य-वार समीक्षा बैठक भी की जा रही हैं। इसी क्रम में मैंने मिजोरम, पश्चिम बंगाल और अब त्रिपुरा का दौरा किया है।”

केंद्रीय मंत्री ने त्रिपुरा सरकार द्वारा शहरी विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और बिजली आपूर्ति सुधार में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने और छोटे व्यापारियों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना शुरू होने के बाद से देशभर में लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ मिला है, जिनमें त्रिपुरा के सैकड़ों लाभार्थी भी शामिल हैं।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कई लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें वे स्ट्रीट वेंडर शामिल थे जिन्होंने योजना का लाभ लेकर अपनी आजीविका को मजबूत किया है।

शहरी विकास और बिजली क्षेत्र की समीक्षा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा में शहरी विकास और बिजली क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

वहीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने केंद्रीय मंत्री के दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से त्रिपुरा के विकास को नई गति मिल रही है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत राज्य में हजारों स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हो चुके हैं।

एसएकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज नेताओं...

केरल में वंदे मातरम विवाद पर सपा ने कहा- केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे गवर्नर

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा और सांसज राजीव राय ने केरल में वंदे मातरम विवाद और अवैध बांग्लादेशी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत