‘गलत काम किया, सीआईडी ऑफिस जाना ही पड़ेगा’, अभिषेक बनर्जी पर बरसीं लॉकेट चटर्जी

कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को सीआईडी द्वारा भेजे गए नोटिस, टीएमसी के विरोध प्रदर्शन, सिग्नेचर विवाद और पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर कई आरोप लगाए। चटर्जी ने दावा किया कि कानून के सामने सभी को जवाब देना होगा।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को सीआईडी ऑफिस जाना ही पड़ेगा। उन्होंने गलत काम किया है, इसीलिए तो नोटिस भेजा गया है। अभी तक सीआईडी उनके हाथ में थी। वे अपनी मर्जी से सरकार और संस्थाओं को चला रहे थे। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि राज्य में सरकार बदलने वाली है। अब सीआईडी उन्हें नोटिस भेज रही है, उन्हें जाना ही पड़ेगा।

उन्होंने अभिषेक बनर्जी को लेकर कहा कि आज नहीं तो कल उन्हें सीआईडी के सामने पेश होना ही होगा। इन्होंने जनता को लूटा है, उनके मन पर बुलडोजर चलाया है। अब उन्हें इसका फल मिलेगा।

टीएमसी के विरोध प्रदर्शन को लेकर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि भगवान का खेल भी गजब है। एक महीने में क्या कुछ बदल गया। ममता बनर्जी ने कभी सोचा नहीं था कि उनके किए का फल इतना जल्दी मिलने वाला है। अब वह धरना देने जा रही हैं। जनता के लिए काम करतीं तो शायद धरना देने की जरूरत ही नहीं होती। पार्टी के नेताओं ने लूट मचाई है और वह खुद आकर धरना दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह धरना चलने वाला नहीं है। पार्टी भी नहीं बचेगी, पूरा कैडर ही खत्म हो जाएगा। टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं है। सिर्फ कुछ ही लोग उनके नेताओं के आसपास दिखाई दे रहे हैं। चुनाव हारते ही पार्टी खत्म हो गई।

सिग्नेचर विवाद को लेकर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बात सिर्फ सिग्नेचर की नहीं है, वह नकली था, लेकिन ये लोग पूरी सरकार ही नकली चला रहे थे। अब सबकुछ जनता के सामने आ रहा है। ये लोग हमेशा ऐसा ही करते रहे हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार को लेकर उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि वह मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे और उनसे अपनी बातें कह सकेंगे। जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार लोगों के लिए ही है।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है। हम गौ माता की पूजा करते हैं। गौ माता हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। यह विचार हमेशा लोगों के मन में रहना चाहिए।

एएमटी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जनता की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, टीएमसी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा: सुखेंदु शेखर रॉय

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पश्चिम बंगाल में आधार वेरिफिकेशन और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने...

रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची, 1 जून (आईएएनएस)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत