रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची, 1 जून (आईएएनएस)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपए बताई गई है।

आरपीएफ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।

इस दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग के साथ यात्रा कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर टीम की नजर पड़ी। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद ट्रेन के रवाना होने पर तीनों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर विधिसम्मत जांच की गई।

तलाशी के दौरान बैगों से कुल 61 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 61 किलोग्राम पाया गया। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले आयुष सिंह (22), प्रिंस कुमार (21) और अंकित पाठक (19) के रूप में हुई है।

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में डीडी किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। आरपीएफ ने गांजा, मोबाइल फोन और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित प्राथमिकी के साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रांची के हवाले कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रेलवे परिसरों और ट्रेनों में लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

एसएनसीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी विश्व योग दिवस से पहले 6 दिन का स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय का दौरा करेंगे। वे 21 जून को...

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रामगढ़ में बड़ा माइंस हादसा : बंद कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक खदान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर राज्य में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया है। एटीएस आतंकवाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत