जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं आंदोलनकारी सुबोध झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने योजना के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति की संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन भी मौजूद रहीं। निरीक्षण दल में छोटे राय मुर्मू, कृष्ण चंद्र पात्रो, प्रभा हांसदा, महेश सिंह, संतोष जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद, पवित्र पांडे, सौरभ कुमार, अखिलेश कुमार, अजय शर्मा और कन्हैया पांडे समेत कई लोग शामिल थे।निरीक्षण के बाद सुबोध झा ने आरोप लगाया कि 29 मई 2026 को जारी रिपोर्ट में जून माह के भीतर जलापूर्ति शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि योजना के कई कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं और 15 जून तक लोगों को पानी मिलना संभव नहीं दिख रहा। उन्होंने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों पर जनता तथा न्यायालय को गुमराह करने का आरोप लगाया।दुखनी सोरेन ने कहा कि जब तक योजना पूरी तरह चालू नहीं हो जाती, तब तक वे अपने निजी टैंकरों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पानी उपलब्ध कराती रहेंगी। उन्होंने बताया कि योजना में कथित भ्रष्टाचार और निर्माण संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा घेराव और पदयात्रा भी की जाएगी।निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट, इंटक वेल और अन्य संरचनाओं में निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। समिति का आरोप है कि कई जगहों पर दीवारों में दरारें दिखाई दीं, प्लास्टर कमजोर पाया गया तथा निर्माण कार्य को रंग-रोगन कर छिपाने का प्रयास किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने और कथित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि जल्द ठोस प्रगति नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में मुखिया 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में ब्यूरो की एक...

पटमदा की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित भुगतान व सुविधाओं की मांग उठाई, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सीडीपीओ के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के आलोक मेहता, बोले- सत्ता किसी की जागीर नहीं

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक आलोक मेहता ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की...

मानगो फ्लाइओवर का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, इस साल तक अंत दौड़ेंगे वाहन

जमशेदपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाइओवर (एलिवेटेड कॉरिडोर) परियोजना का बुधवार को केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत