लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के आलोक मेहता, बोले- सत्ता किसी की जागीर नहीं

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक आलोक मेहता ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सत्ता किसी की जागीर नहीं है।

आलोक मेहता ने कहा कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक गरीबों और वंचित वर्गों के हित में काम किया, उन्हें आज राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सरकार के अन्य नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का पूरा ध्यान राजनीतिक लाभ लेने पर केंद्रित है। उनके अनुसार, रोजाना यह तय किया जाता है कि किसके खिलाफ कार्रवाई करनी है, किस पर प्राथमिकी दर्ज करनी है और किसे राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाना है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोगों को उनकी राजनीतिक हैसियत और सत्ता से नजदीकी के आधार पर सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं का जनाधार सीमित है, उन्हें भी विशेष सुरक्षा दी जा रही है, जबकि दो-दो बार मुख्यमंत्री रह चुके नेताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा।

आलोक मेहता ने विधानसभा और लोकतांत्रिक परंपराओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी गरिमा और महत्ता होती है। सदन में विपक्ष के नेता का सम्मान भी उतना ही होना चाहिए जितना सरकार के नेता का होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेताओं के बीच संवाद और सम्मान की परंपरा भारतीय लोकतंत्र की पहचान रही है, लेकिन वर्तमान समय में इन मूल्यों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक विमर्श का वातावरण समाप्त करना चाहती है। राजनीतिक शिष्टाचार, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुले तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। उनके अनुसार, सत्ता में बैठे लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो शासन उनकी निजी जागीर हो।

आरजेडी विधायक ने लालू परिवार को आवंटित सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया ऐसा लग रहा है मानो किसी व्यक्तिगत दुश्मनी को साधा जा रहा हो। उन्होंने कहा कि सत्ता किसी की निजी संपत्ति नहीं होती और लोकतंत्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

इस दौरान आलोक मेहता ने चर्चित शिक्षक खान सर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और हाल में हुए विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग कभी बिहार में जंगलराज की बात करते थे, वही अब राज्य में उससे भी खराब स्थिति पैदा कर चुकी है।

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने टाटा समूह के अधिकारियों से की मुलाकात, टाटा मोटर्स की ईवी का लिया जायजा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

प्रोजेक्ट मिलाप की कामयाबी : सरायकेला के आमदा से लापता नाबालिग बिहार के मुंगेर से बरामद, परिजनों को सौंपा

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आमदा ओपी क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग...

महिला आयोग में झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली 10 महिलाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई: रेणु भाटिया

हरियाणा, 5 जून (आईएएनएस)। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत