एनआईपीईआर भर्ती 2026: चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत 15 पदों पर आवेदन जारी, 18 जून आखिरी तारीख

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर), हाजीपुर ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बायोलॉजिकल थेरेप्यूटिक्स में संविदात्मक आधार पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) सहित विभिन्न 15 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनआईपीईआर की ओर से जारी 15 रिक्तियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का 1, व्यापार विकास अधिकारीपरियोजना प्रबंधक का 1, वरिष्ठ वैज्ञानिक के 2, वैज्ञानिकपोस्ट-डॉक्टरल फेलो (पीडीएफ) के 3, तकनीशियनपरियोजना सहायक के 5, प्रशासनिक सहायक का 1, लेखा अधिकारी का 1 और जूनियर सिविल इंजीनियरसीएडी डिजाइनर का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास जीव विज्ञानऔषध विज्ञान में पीएचडी और बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का प्रगतिशील औद्योगिक अनुभव; व्यापार विकास अधिकारीपरियोजना प्रबंधक के लिए व्यवसाय, विपणन या संबंधित क्षेत्र में एमबीए डिग्री के साथ फार्मास्युटिकल, बायोटेक, सीडीएमओ उद्योग में बायोलॉजिक्सबायोसिमिलर्स या संबद्ध उत्पादों से संबंधित व्यवसाय विकास, बिक्री और लाइसेंसिंग में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव या जीवन विज्ञान की किसी भी शाखा में मास्टर डिग्री के साथ उपरोक्त क्षेत्रों में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

वरिष्ठ वैज्ञानिक के लिए जीव विज्ञानजैव प्रौद्योगिकीजीवन विज्ञानऔषध विज्ञान में पीएचडी, प्रतिष्ठित राष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में कम से कम 5 वर्ष का पीएचडी के पश्चात अनुभव औरया जैविक चिकित्सा और उत्पाद विकास में प्रासंगिक उद्योग अनुभव; वैज्ञानिकपोस्ट-डॉक्टरल फेलो (पीडीएफ) के लिए जीव विज्ञानजीवन विज्ञानजैव प्रौद्योगिकीऔषध विज्ञान में पीएचडी के बाद 0 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

तकनीशियनपरियोजना सहायक पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयसंस्थान से जीव विज्ञानजीवन विज्ञानजैव प्रौद्योगिकीऔषध विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री; प्रशासनिक सहायक के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और कार्यालय प्रशासन, फाइल प्रबंधन, नोट शीट तैयार करने और आधिकारिक ईमेल पत्राचार संभालने में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

लेखा अधिकारी पद के लिए वाणिज्य में ग्रेजुएशनमास्टर डिग्री के साथ ही सीए (इंटर)सीडब्ल्यूए (इंटर) की व्यावसायिक डिग्री और लेखा, बजट, लेखापरीक्षा एवं वित्तीय प्रबंधन में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव; जूनियर सिविल इंजीनियरसीएडी डिजाइनर के लिए मान्यता सिविल इंजीनियरिंगसंबंधित विशेषज्ञता में बीटेक की डिग्री के साथ ही सिविल कार्यों और भवन रेखाचित्रों में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 55 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू (आमने-सामनेऑनलाइन), आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 25,000 से 1,25,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईपीईआर-हाजीपुर के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर समय सीमा के अंदर मेल कर दें।

डीकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांड्रा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, प्लेटफॉर्म विस्तार और लिफ्ट लगाने की योजना, डीआरएम ने किया निरीक्षण

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह स्टेशन। बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर : केंद्र

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की किसी तरह की कोई...

30 मई 1826 : जब ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में हिंदी को मिली आवाज, जानें कैसे शुरू हुई थी हिंदी पत्रकारिता

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पत्रकारिता एक ऐसा शब्द, जो समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी आगे बढ़ने, लड़ने की ताकत या हौसला...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत