बंगाल में चार हजार ईवीएम जलने पर इमरान मसूद ने जताई चिंता, बोले- देश को अब जागने की जरूरत

सहारनपुर, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईवीएम के कथित दुरुपयोग लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में हाल की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चिंता पैदा करती हैं और जनता को इस पर जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और केंद्र सरकार की नीतियों पर की आलोचना की और विपक्षी एकता को राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत करने की बात कही।

इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “अब देश को जाग जाना चाहिए। बंगाल और मध्य प्रदेश में जो कुछ हुआ है, उससे यह संकेत मिलता है कि लोकतंत्र का कोई मायना नहीं है। अगर देश में लोकतंत्र नहीं रहेगा तो गरीब आदमी की आवाज भी खत्म हो जाएगी। अब समझ लेना चाहिए कि देश लोकतंत्र के खात्मे की ओर जा रहा है।”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उपयोग होने वाली 4000 ईवीएम जलकर खाक होने पर उन्होंने कहा, “ईवीएम तानाशाही और अराजकता का प्रतीक बन गया है। चुनावी अनियमितताओं की बात सामने आई तो ईवीएम पर भी सवाल खड़े हुए। अब ईवीएम को जला दिया गया। यह जो स्थिति बनी है, वह गंभीर है। जहां भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं हैं। अब देश को सोचने और समझने की जरूरत है कि यह सब कहां जा रहा है।” उन्होंने कहा, “जहां भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वहां सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

विपक्षी एकता और अखिलेश यादव के बयानों पर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा, “यह तो अखिलेश यादव को तय करना है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए। इन हालात से निपटने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में ही मजबूत लड़ाई लड़ी जा सकती है। असली लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में ही होगी। इन अलग-अलग बातों से कोई फायदा नहीं है।”

विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार कई मामलों में कड़े फैसले लेने में असमर्थ दिखती है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री कहीं भी जाएं, लेकिन देश की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।”

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा...

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत