September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चिली सॉस की कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर पेट्रोल बम तैयार किए गए थे। इनमें से एक पेट्रोल बम बाउंड्री के पास ही गिर गया जबकि दूसरा भी कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सका। इसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।

रांची के एसपी सिटी पारस राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ संभावित कारण भी सामने आए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरएसएस कार्यालय और पास स्थित एक होटल के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएनसीपीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading