September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना से संबंधित जानकारी मआईएएनएस से बातचीत में साझा किए।

स्थानीय निवासी राहुल अग्रवाल ने कहा, “मैंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि एक लड़की मुंह में कपड़ा बांधकर बिल्डिंग परिसर में दाखिल हुई। लगभग 70-80 सेकेंड बिल्डिंग में रही, तभी एकदम से तेज रोशनी हुई और लड़की धीरे से बाहर चली गई। आपसी विवाद में पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान आफत में डाल दी।”

हादसे वाली इमारत के पहली मंजिल पर रहने वाले जबी ने कहा, “जिस दिन आग लगी, उस दिन मैं अयोध्या में था। जानकारी मिलने पर पहुंचा तो देखा स्कूटी जल चुकी थी। दो-तीन दिन से पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आग लगाने वाली महिला सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस व्यक्ति की रंजिश में आग लगाई, वह पांचवीं मंजिल पर रहता था, लेकिन उससे कोई जान-पहचान मेरी नहीं थी। जानकारी मिली है कि रंजिश के तहत दीपक की स्कूटी में आग लगाई थी, जिससे पूरे बिल्डिंग में आग लगी। इस हादसे में मरने वाले पंकज मेरे बहुत अच्छे मित्र थे। उनकी बहन और नानी की मौत भी हो गई। आग लगने से मेरे घर का भी काफी नुकसान हुआ है। मेरे घर का सामान और स्कूटी भी जल गई है।”

गौरतलब है कि 12 जून को टीकेडी एक्सटेंशन की गली नंबर 1 में स्थित बिल्डिंग में आग लग गई थी। इस दर्दनाक घटना में आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन सभी घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान पंकज पांडे, सुशीला देवी और सोनिया पांडे की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आग लगने से कुछ समय पहले एक महिला को परिसर में घुसते हुए देखा गया था। पुलिस ने नाबालिग लड़की समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि पैसे के विवाद को लेकर बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक से विवाद था, इसलिए उसकी स्कूटी में आग लगाई थी।

ओपीपीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading