अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी के साथ कोलकाता के 10 लाख लोग करेंगे योगा, कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त तैयारियां

कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बन सकता है। कोलकाता में करीब 10 लाख लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगाभ्यास करेंगे। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के बारे में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल के कोलकाता में यह इवेंट हो रहा है और यहां हमारे प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साह है।”

उन्होंने कहा कि आज, 20 जून को एक बड़ा कार्निवल होने वाला है। एक बड़ा ड्रोन शो भी होगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में लगभग 500 नावें एक साथ आएंगी।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने यह भी बताया कि रविवार सुबह रधानमंत्री यहां इस इवेंट की अगुवाई करेंगे। इस जगह पर रविवार को 35 हजार लोग इकट्ठा होंगे। वहीं, पूरे कोलकाता में 10 लाख लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करेंगे। पोर्टल पर अब तक 7 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रात तक यह संख्या 10 लाख के करीब तक पहुंच जाएगी।

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल एक नई जगह पर मनाया जाता है, खासकर इसका मुख्य कार्यक्रम। हर राज्य बढ़-चढ़कर इसे अपने-अपने तरीके से मनाता है। इस साल भी कई नई पहल की गई हैं। जैसा कि आपने देखा होगा, शुक्रवार को कोलकाता में चार जगहों पर ‘रन फॉर योग’ का आयोजन किया गया था। इसमें 10,000 लोगों, बच्चों, बड़ों और महिलाओं ने हिस्सा लिया और दौड़ लगाई। इसी तरह अन्य जिलों में भी ‘रन फॉर योग’ का आयोजन हुआ।”

संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने बताया कि शनिवार को एक ड्रोन शो का आयोजन होना है। फिर रविवार को कोलकाता के हर कौने में योग दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर योग गुरु और योग इन्फ्लुएंसर उमंग त्यागी ने कहा, “इस बार प्रधानमंत्री मोदी खुद हमारे साथ योग करेंगे। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ यहां कोलकाता में योग करूंगा। जब आपका नेता आगे बढ़कर ऐसा कुछ करता है, तो यह आपको भी अंदर से वैसा ही करने के लिए प्रेरित करता है।”

उन्होंने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ बेहद खास है। इस समय भारत सबसे युवा देश है। इसलिए यह देश के लिए एक बड़ा अवसर भी है। अगर इस समय अपने स्वास्थ्य और शरीर पर ध्यान दिया जाता है तो आने वाले समय में आपकी सेहत बेहतर रहेगी। सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी अच्छे कार्य कर पाएंगे।

एक योग इंस्ट्रक्टर ने कहा, “इस बार योग सिर्फ योग नहीं है, यह योग का एक उत्सव बनता जा रहा है। इसलिए इस जश्न के जरिए हम सभी बहुत असीम महसूस कर रहे हैं। हमें और अधिक योग करना चाहिए और हर घर में योग होना चाहिए। इसी तरह कोलकाता में भी योग से जुड़े कार्यक्रम हमेशा होने चाहिए।”

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

देश की प्रथम नागरिक को जन्मदिन की बधाई, पीएम मोदी बोले- राष्ट्रपति मुर्मु का जीवन साहस और जनसेवा की प्रेरक मिसाल

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई...

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत