केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। मेवाड़ के महान योद्धा और राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “वीरता व राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक, महापराक्रमी योद्धा, वीर शिरोमणि, ‘राष्ट्र नायक’ महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं! इस माटी का कण-कण आपकी वीरता और शौर्य की अमर गाथा से धन्य व गौरवान्वित है। आप युगों-युगों तक देश के युवाओं को मातृभूमि की सेवा और सम्मान के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देते रहेंगे।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और दृढ संकल्प के प्रतीक थे। आज उनके जयंती दिवस (तिथि अनुसार) पर उन्हे कोटि-कोटि वंदन।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान और अदम्य पराक्रम के प्रतीक, मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान का जो आदर्श स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।”

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने एक्स पर लिखा, “मातृभूमि की आन, बान और शान की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले, अद्वितीय पराक्रम, अटूट स्वाभिमान और त्याग के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनका अदम्य साहस, अटल संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और स्वतंत्रता के प्रति समर्पण युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।”

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, “मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले, वीरता, शौर्य, स्वाभिमान एवं त्याग के अद्वितीय प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमानपूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”

ओपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सड़क हादसे थम नहीं रहे। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया...

सरायकेला-खरसावां जिले के इटागढ़ जंगल से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित इटागढ़ गांव के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

दिलीप घोष बोले- ‘नया दल बनाने से बातों को नहीं भूलेंगे लोग’, बागी टीएमसी सांसदों के एनसीपीआई में विलय पर दिया जवाब

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत