स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई गई गंभीर त्रुटियों की जांच के लिए गुरुवार को एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, विकास आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव देवरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित इस समिति में ओड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के सचिव विजय केतन उपाध्याय और सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की उप सचिव स्मिता पाणि सदस्य के रूप में शामिल हैं।

समिति पाठ्यपुस्तकों में हुई छपाई संबंधी गलतियों की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि ये त्रुटियां किस स्तर पर हुईं। साथ ही, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या संस्थानों की पहचान भी की जाएगी। समिति को सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों में हुई गलतियों के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी समीक्षा की थी।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गलतियों को तुरंत सुधारा जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड, मुख्य सचिव अनु गर्ग और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री माझी ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि शैक्षणिक सामग्री में शुद्धता और गुणवत्ता का सर्वोच्च स्तर बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित सभी त्रुटियों को बिना किसी देरी के ठीक किया जाए।

रिपोर्टों के अनुसार, ओडिशा पाठ्यचर्या 2025 के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, ओडिशा द्वारा कक्षा 1 से 8 के लिए तैयार की गई नई पाठ्यपुस्तकों में करीब 1,678 त्रुटियां पाई गई हैं।

इनमें सबसे अधिक 705 गलतियां कक्षा 8 की पुस्तकों में मिली हैं। इनमें ‘जिज्ञासा’ पुस्तक में 294, संस्कृत में 114, सामाजिक विज्ञान में 25 और साहित्य में 31 त्रुटियां शामिल हैं। इसके अलावा अंग्रेजी और गणित की पुस्तकों में भी कई महत्वपूर्ण गलतियां सामने आई हैं।

एएमटीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नवादा: नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर प्रशासन सख्त, 5 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को नवादा जिला मुख्यालय...

अरविंद केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास...

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत