कोल्हान में हाथियों का हमला : सरायकेला में घर गिरने से महिला घायल, मनोहरपुर में हाथी ने एक व्यक्ति की जान ली

ईचागढ़ प्रखंड के मौसाढ़ा गांव व मनोहरपुर के पात्थरबासा गांव में हुईं घटनाएं

सरायकेला/मनोहरपुर : कोल्हान में जंगली हाथियों का कहर जारी है। बार-बार हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। मंगलवार रात सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड और पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में हाथियों से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं लोग दहशत में हैं। एक घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, ईचागढ़ प्रखंड के मौसाढ़ा गांव में मंगलवार देर रात हाथियों का एक झुंड भोजन और पानी की तलाश में गांव में घुस आया। उस समय अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान हाथियों ने एक मकान की दीवार तोड़ दी।

दीवार गिरने से घर के भीतर सो रही एक महिला मलबे में दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप है कि तिरुलडीह क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के किनारे बड़े पैमाने पर हो रहे बालू खनन के कारण हाथियों के पारंपरिक मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे वे अब आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे।

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के पात्थरबासा गांव के कोकलोटाला निवासी 48 वर्षीय दिलेश्वर जातराम की दंतैल हाथी के हमले में मौत हो गई।

बताया जाता है कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। अंधेरे के कारण उन्हें घर के समीप मौजूद हाथी दिखाई नहीं दिया। अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हाथी के भय से परिजन तत्काल घर से बाहर नहीं निकल सके। बुधवार सुबह उनकी पत्नी बाली जातराम ने बाहर आकर घटना की जानकारी प्राप्त की और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया।

वनपाल अभय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की नई मुआवजा नीति के तहत मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नौ लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी दी जाएगी।

लगातार बढ़ रही हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने, हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

वन विभाग की हाथियों के हमले से रोकथाम के जो उपाय किए जा रहे हैं, वह योजनाएं दीर्घकालिक हैं। इसमें समय लगेगा तब तक घटनाएं होती रहेंगी। प्रभावित गांव के लोगों का कहना है कि फिलहाल लोगों को मुआवजा से ही काम चलाना पड़ेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur News: 12वीं के छात्र ने क्लासरूम में लाया कट्टा और जिंदा कारतूस, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज से निष्कासन की कार्रवाई

जमशेदपुर : परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं के एक छात्र द्वारा क्लासरूम में कट्टा और जिंदा कारतूस लाने का मामला सामने...

झारखंड के बोकारो से लापता पुष्पा कुमारी मामले में बड़ा खुलासा, बरामद कंकाल के दांत का DNA मैच, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

रांची: झारखंड के बोकारो जिले से करीब 11 महीने पहले लापता हुई 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी मामले में गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई।...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

खरीफ सीजन में अधिक किसान ऋण कार्ड शिविर लगाने के निर्देश, कृषि ऋण बढ़ाने पर जोर

जमशेदपुर: खरीफ सीजन को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत