Jamshedpur News: 12वीं के छात्र ने क्लासरूम में लाया कट्टा और जिंदा कारतूस, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज से निष्कासन की कार्रवाई

जमशेदपुर : परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं के एक छात्र द्वारा क्लासरूम में कट्टा और जिंदा कारतूस लाने का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच कर आरोपों को सही पाया और संबंधित छात्रों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छात्र ने क्लासरूम में कट्टा और जिंदा कारतूस लाकर सहपाठियों को दिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और जांच के दौरान पूरे मामले की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 को विज्ञान संकाय के एक छात्र ने अपने बैग में रखे हथियार और जिंदा कारतूस को कक्षा में मौजूद अन्य छात्रों को दिखाया था। इसी दौरान एक छात्र ने मोबाइल से इसका छोटा वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

वीडियो सामने आने के बाद प्रारंभिक स्तर पर कॉलेज प्रबंधन ने घटना से अनभिज्ञता जताई थी। हालांकि, वीडियो की जांच और पहचान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो में दिखाई देने वाले छात्र श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज के ही 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं।

प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा पूछताछ किए जाने पर संबंधित छात्र ने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले छात्रों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना के बाद वह अपनी धाक जमाने के उद्देश्य से हथियार लेकर कॉलेज आया था। छात्र ने यह भी बताया कि यह हथियार उसे उसके क्षेत्र के एक परिचित युवक ने उपलब्ध कराया था।

कॉलेज के प्राचार्य एस.सी. महतो ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच पूरी कर ली गई है और इसमें दिखाई देने वाले तीनों छात्रों की पहचान कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन व्यवस्था को और अधिक सख्त करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur News: Video Call पर महिला मित्र से बात करते हुए फंदे से झूल गया युवक , बागुननगर का मामला

जमशेदपुर : शहर में आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। चाहे व प्रेम प्रसंग का मामला हो या पारिवारिक तनाव। आज नगर के सिदगोड़ा...

झारखंड के बोकारो से लापता पुष्पा कुमारी मामले में बड़ा खुलासा, बरामद कंकाल के दांत का DNA मैच, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

रांची: झारखंड के बोकारो जिले से करीब 11 महीने पहले लापता हुई 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी मामले में गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई।...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर ने दिया इस्तीफा, एक और बोर्ड भंग होने के कगार पर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाले एक और नगर निगम बोर्ड के भंग होने की स्थिति बन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत