शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित, झारखंड ने इस ऐतिहासिक सम्मान का मनाया जश्न

गम्हरिया: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन को प्रदान किया।

इस सम्मान की घोषणा के बाद पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। राज्यभर में लोगों ने इसे झारखंड आंदोलन, आदिवासी-मूलवासी समाज और अलग राज्य की लंबी लड़ाई को मिली राष्ट्रीय पहचान बताया है।

झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने पद्म भूषण सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल दिशोम गुरु Shibu Soren का नहीं, बल्कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता और राज्य निर्माण आंदोलन से जुड़े हर संघर्षशील व्यक्ति का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष और योगदान ने राज्य की राजनीतिक एवं सामाजिक दिशा को नई पहचान दी।

केपी सोरेन ने कहा कि पद्म भूषण के माध्यम से देश ने दिशोम गुरु के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित और स्वीकार किया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को समाज और राज्यहित में संघर्ष तथा जनसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बोड़ाम में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा नौवीं का छात्र, स्कूल परिसर में दो घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलूदबनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आम तोड़ने के दौरान पेड़ से...

जेवियर स्कूल गम्हरिया में पर्यावरण दिवस समारोह पर छात्रों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला स्थित जेवियर स्कूल, गम्हरिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस समारोह को बच्चों ने यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

देश की प्रथम नागरिक को जन्मदिन की बधाई, पीएम मोदी बोले- राष्ट्रपति मुर्मु का जीवन साहस और जनसेवा की प्रेरक मिसाल

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई...

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत