जेवियर स्कूल गम्हरिया में पर्यावरण दिवस समारोह पर छात्रों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला स्थित जेवियर स्कूल, गम्हरिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस समारोह को बच्चों ने यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय के जूनियर छात्रों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित किया।

आकर्षक चित्रांकन, पोस्टर मेकिंग और ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

समारोह का विशेष आकर्षण कक्षा छह के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत फैशन शो रहा। इस प्रस्तुति के जरिए बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे. ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, शिक्षिका इंदु रानी दास, फरहीन अख्तर, निवेदिता महतो, रौनक श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधा डेयरी में 30 वर्षों से कार्यरत ठेका मजदूर की मौत पर बवाल, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

डेयरी के मुख्य प्रबंधक ने कहा-मृतक को ईएसआई से ही नियमानुसार उचित राशि का भुगतान किया जाएगा गम्हरिया: गम्हरिया स्थित सुधा डेयरी में कार्यरत ठेका...

बोड़ाम में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा नौवीं का छात्र, स्कूल परिसर में दो घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलूदबनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आम तोड़ने के दौरान पेड़ से...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

टाटा स्टील का नया वेतन समझौता लागू, बढ़े वेतन-भत्ते

टाटा स्टील के जमशेदपुर संयंत्र में 2025 से लागू नए सात वर्षीय वेतन समझौते के तहत NS, OS और ओल्ड सीरीज कर्मचारियों के वेतनमान, भत्तों, HRA और NPS लाभ में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत