झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- राजद और भाकपा (माले) ने धोखा दिया

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद इंडिया गठबंधन अपने दोनों उम्मीदवारों को नहीं जिता सका। चुनाव परिणामों से संकेत मिलता है कि इस चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई, जिसका सीधा फायदा एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिला।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया कि राजद और भाकपा (माले) ने पार्टी को धोखा दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव हार गए। हालांकि, दोनों दलों की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम को 31 वोट मिले और वे विजयी घोषित हुए।

एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को 30 वोट मिले, जिनमें दो मत अमान्य घोषित हुए। इस तरह वैध 28 वोटों के आधार पर उन्होंने जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 20 वोट मिले, जिनमें एक मत अमान्य रहा। झारखंड विधानसभा में एनडीए के पास भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा सहित कुल 24 विधायक हैं।

इसके बावजूद नाथवानी के खाते में 30 वोट पहुंचना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्हें विपक्षी खेमे से भी समर्थन मिला। दो वोट अमान्य होने के बावजूद उन्हें जीत के लिए आवश्यक 28 मत मिल गए। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं, जो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या थी। झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के चार और भाकपा (माले) के दो विधायक गठबंधन के साथ हैं। इसके बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कम से कम सात विधायकों ने गठबंधन लाइन से अलग जाकर मतदान किया। किस दल के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नतीजों के बाद कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर झारखंड की राजनीति में क्रॉस वोटिंग की परंपरा को रेखांकित किया है। विधानसभा में संख्या बल कम होने के बावजूद परिमल नाथवानी की जीत ने यह संकेत दिया है कि चुनावी गणित के पीछे राजनीतिक केमिस्ट्री ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार की हार ने इंडिया गठबंधन के भीतर समन्वय और भरोसे को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेना के जवान से मारपीट, शराब नहीं दिलाने पर हमला

गम्हरिया में भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत