झारखंड के खूंटी में देवर-भाभी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

खूंटी, 10 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में कथित प्रेम प्रसंग का दुखद अंत सामने आया है। मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में देवर और भाभी ने एक ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सागर पाहन और 32 वर्षीय टंदाय टूटी के रूप में हुई है। दोनों के शव गुरुवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने पर मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सागर पाहन और टंदाय टूटी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। टंदाय का पति नोगा पाहन 19 जून को मजदूरी के लिए दूसरे राज्य चला गया था। उसके बाद सागर का महिला के घर आना-जाना बढ़ गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों हमेशा साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि जब इस संबंध की जानकारी नोगा पाहन को मिली तो उन्होंने पत्नी से फोन पर बात की और घर लौटने की सूचना दी। इसी बीच बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दोनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह एक ऑटो चालक किसी काम से महिला के घर पहुंचा तो उसने दोनों के शव फंदे से लटकते देखे।

इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामसभा की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। इस घटना से परिवार पर गहरा असर पड़ा है। टंदाय टूटी अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसएनसीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी का विदेश दौरा इंडो-पैसिफिक आर्थिक मॉडल को नई दिशा: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तीन देशों के दौरे को भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने...

बरेली: दहेज प्रताड़ना और ट्रिपल तलाक मामले में डॉक्टर पति समेत ससुराल पक्ष पर एफआईआर

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला को दहेज के लिए परेशान करने और ट्रिपल तलाक के मामले में डॉक्टर...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

BIT मेसरा प्लेसमेंट 2026: कुशाग्र को ₹1.40 करोड़ और अंकित को ₹1.09 करोड़ का पैकेज, LinkedIn में मिली नौकरी

** रांची निवासी कुशाग्र सहाय के पिता सीसीएल में कार्यरत, माता गृहिणी ** पलामू निवासी अंकित कुमार के पिता पलामू एसपी कार्यालय में फैसिलिटी मैनेजर रांची:...

झारखंड : ईडी ने शराब घोटाले में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ शुरू की

रांची, 7 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत