गरीबों के पैसों पर मौज कर रही है झारखंड सरकार: रघुबर दास

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुबर दास ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाली और निवेश की संभावनाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही राजनीतिक अस्थिरता और नीतिगत दिशा की पूरी कमी का आरोप लगाया।

रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए रघुबर दास ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि सत्तारूढ़ दल के लोग आपस में ही संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कौन सा निवेशक झारखंड में आएगा?

उन्होंने कहा, “यहां मंत्री और अधिकारी आपस में लड़ रहे हैं। डबल इंजन वाली सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत थी। त्वरित कार्रवाई होती थी। इस सरकार में न तो नीति है और न ही नियत।

रघुबर दास ने आरोप लगाया कि झारखंड की वर्तमान सरकार गरीब जनता के पैसों पर मौज-मस्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के अंदर चल रहे कलह और अस्थिरता के कारण राज्य की छवि खराब हो रही है, जिससे विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और निवेशकों का विश्वास टूट रहा है।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें जयंती वर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारत माता के महान सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में सहयोग दिया, देश के निर्माण में सहयोग दिया और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज अगर जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, तो इसके पीछे श्रद्धेय डॉ मुखर्जी का सबसे बड़ा योगदान है। हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमारे पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को समाप्त कर उनके संकल्प और सपने को पूर्ण किया। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट होकर भारत आगे बढ़ रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, अदम्य साहस और अखंड भारत के प्रति उनका अटूट संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार हमें सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

डीकेएमवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में राज दीदी का प्रेरणादायी ‘कुबेर का खजाना’ सत्र, 1000 से अधिक लोगों ने सीखे सकारात्मक और समृद्ध जीवन के मंत्र

जमशेदपुर: शहर के बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल का सभागार रविवार को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और जीवन को नई दिशा देने वाले...

गृह मंत्री ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अवैध कोयला खनन...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में पहली बार TMH में Inhaled Nitric Oxide (iNO) थेरेपी शुरू, PPHN से पीड़ित नवजातों को मिलेगा जीवनरक्षक इलाज

जमशेदपुर : अब जमशेदपुर ही नहीं कोल्हान और झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के नवजात शिशुओं को श्वसन संबंधी बीमारियों के...

जमशेदपुर बंद झारखंड सरकार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश की अभिव्यक्ति है : अमर बाउरी

रांची, 3 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड प्रदेश भाजपा ने हिमांशु सिंह हत्याकांड और राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को आहूत जमशेदपुर और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत