September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान

श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जमशेदपुर: श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल (एसकेपीएस) में शनिवार को विद्यालय के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. हरि वल्लभ सिंह ने की, जबकि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या पूर्णिमा त्रिपाठी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ हुई। उन्होंने बीते शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यालय की उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य और नाट्य मंचन ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में अमीश रजा ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

कक्षा 12 विज्ञान संकाय में अंजलि कुमारी ने 63.5 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में नंदिनी शर्मा ने 88.7 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि उपायुक्त राजीव रंजन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुशासन, खेलकूद तथा शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. अंगद तिवारी ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. हरि वल्लभ सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, उत्तम चरित्र और मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी है।

इस अवसर पर संस्थान के अन्य विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह उत्साह, सम्मान और प्रेरणा के वातावरण में संपन्न हुआ।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading