September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur Accident: खास महल में तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया, बाइक सवारों को बचाने में टला बड़ा हादसा

Jamshedpur Accident: खास महल में तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया, बाइक सवारों को बचाने में टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटानगर स्थित खास महल इलाके में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक सवार सुरक्षित बच निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटाने का काम शुरू कराया।

टाटानगर के खास महल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक (संख्या JH05DL 3966) शनिवार सुबह करीब चार बजे खास महल इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार अचानक ट्रक के सामने आ गए।

उन्हें बचाने के लिए चालक ने तत्काल वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच स्थित पेड़ से जा भिड़ा।

हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों बाइक सवार पूरी तरह सुरक्षित बच निकले। दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराते हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलवाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि दुर्घटना के बावजूद यातायात व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा और वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ट्रक के सामने बाइक सवारों के आ जाने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रक चालक मुस्तैद नहीं रहता तो कई बाइक सवारों के साथ अनहोनी हो सकती थी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading