August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur Himanshu Singh Murder Case: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर, बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

Jamshedpur Himanshu Singh Murder Case: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर, बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर : आखिरकार शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मामले के नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही पुलिस छापेमारी, गिरफ्तारी की बढ़ती दबिश और संभावित एनकाउंटर की आशंका के बीच उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर करने का फैसला लिया।

पिछले कई दिनों से शहर में सुर्खियों में रहे इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।

उसके थाने पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद से राहुल दुबे फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और गिरफ्तारी की कार्रवाई के कारण आरोपी पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

माना जा रहा है कि इसी दबाव और संभावित पुलिस कार्रवाई की आशंका के चलते उसने स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर करने का निर्णय लिया।

सरेंडर के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब उससे हत्या की पूरी साजिश, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका, वारदात की योजना और इसके पीछे की वजहों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हैं।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर यदि नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

शहर को झकझोर देने वाला मामला बना था हिमांशु सिंह हत्याकांड

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के समीप हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पूरे जमशेदपुर में भारी आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

इस बीच पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया हुआ था। राहुल दुबे के आत्मसमर्पण को जांच में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेजी से जारी है और इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। संभावन है कि जल्द ही अन्य आरोपी में जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading