आईआईटी बाबा के खिलाफ अहम सुराग मिले, पीड़ित का दर्ज किया जा रहा बयान : पुलिस

मथुरा, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन में युवतियों को बहला-फुसलाकर और कथित रूप से ब्रेनवॉश कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आईआईटी पासआउट बाबा को गिरफ्तार किया है।

मथुरा एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आईआईटी पासआउट बाबा की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। विस्तृत जांच के तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जा रही है और पीड़ितों के परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उस पर आरोप है कि आरोपी युवक-युवतियों को अपने समूह में शामिल करता था और फिर मानसिक रूप से प्रभावित कर आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम देता था।

उन्होंने कहा कि मथुरा पुलिस ने गोवर्धन इलाके से एक मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। उस पर ऑनलाइन भजन और कीर्तन गतिविधियों के जरिए युवतियों को बहला-फुसलाकर उनका शोषण करने का आरोप है। मथुरा जिले के थाना गोवर्धन इलाके में ‘राधा कुंड’ नाम की एक जगह है। वहां अभिषेक नाम का एक व्यक्ति रहता था।

एसपी देहात ने आगे बताया कि जैसा कि वह खुद दावा करता है। वह भगवदगीता पर ऑनलाइन प्रवचन देता था। वह आईआईटी रुड़की से ग्रेजुएट है। उसने 2017 से 2021 के बीच मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह मूल रूप से भुवनेश्वर, ओडिशा का रहने वाला है और वर्तमान में गोवर्धन क्षेत्र में रह रहा था।

उन्होंने कहा कि मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवती ने गोवर्धन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि उसके संपर्क में और कितने युवक-युवतियां आए थे, कहीं अन्य पीड़ित भी तो नहीं हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवतियों को अपने प्रभाव में लेकर उन्हें समूह से जोड़ता था। आरोप है कि वह युवकों और युवतियों का ब्रेनवॉश कर तथाकथित गंधर्व विवाह कराता था और बाद में उन्हीं युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

एसएके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

जमशेदपुर, 3 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू...

जो काम कभी ममता बनर्जी ने किया था, वही आज उनके साथ हो रहा है: अधीर रंजन चौधरी

मुर्शिदाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हजारीबाग में नाबालिग भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके तीन वर्षीय भाई की निर्मम हत्या के मामले का...

बिहार: मैरेज हॉल बना था मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का अड्डा, 308 ग्राम हेरोइन के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

वैशाली, 31 मई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मैरेज हॉल में पुलिस ने छापेमारी कर 308 ग्राम हेरोइन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत