September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल

भोपाल, 3 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का लगातार पालन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर उन्होंने बुधवार को बड़ा फैसला किया। वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी का सफर तय करती है।

सीएम मोहन यादव ने इस ईवी से मुख्यमंत्री निवास से राजधानी स्थित स्टेट हैंगर तक का सफर तय किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की नई कार को एमपी 04 वी बी 2047 नंबर मिला है। इस नंबर का अर्थ विकसित भारत से लगाया जा रहा है। जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरा सहित सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

इस कार से सफर करके मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। यहां बताना लाजिमी होगा कि मध्य प्रदेश व राज्य है जहां पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर नई-नई योजनाओं पर काम हो रहा है। हाल ही में अलग-अलग जगह गिद्धों और मगरमच्छों को छोड़ा गया।

उनका मानना है कि कोई भी विकास बिना पर्यावरण संरक्षण के अधूरा है। वे मानते हैं कि सौर ऊर्जा से उत्पन्न विकल्प देश-दुनिया को विकास का नया मार्ग दिखा सकते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव दौरे के दौरान मितव्ययता का लगातार ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। उससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान वे टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। इससे पहले सीएम यादव के काफिले में गाड़ियों की संख्या को भी घटाकर कम कर दिया गया था।

एसएनपीडीकेपी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading