रेलवे जीएम के चक्रधरपुर दौरे की जांच हो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन बीते 27 मई को जमशेदपुर आए। विभागीय अधिकारियों से मिले। जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्​दों पर चर्चा हुई पर चक्रधरपुर आने के बाद भी उन्होंने सीकेपी में कोई समीक्षा बैठक नहीं की। यह शिकायत है के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षा अशोक षाड़ंगी की। उन्होंने रेल मंत्री से उनके चक्रधरपुर दौरे की जांच कराने की मांग की है।

अपने पत्र में षाड़ंगी ने कहा कि महाप्रबंधक का चक्रधरपुर रेल मंडल दौरा कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाप्रबंधक ने जमशेदपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न रेल संबंधी मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन चक्रधरपुर पहुंचने के बाद न तो कोई समीक्षा बैठक की और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।

पत्र के अनुसार, महाप्रबंधक 27 मई की शाम लगभग 6:48 बजे चक्रधरपुर पहुंचे और रात करीब 11 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद थे, लेकिन स्टेशन परिसर, रेल परियोजनाओं अथवा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का कोई निरीक्षण नहीं किया गया।

अशोक षाड़ंगी ने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर स्टेशन और अमृत भारत योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं में अनियमितताओं तथा धन के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

उनका कहना है कि महाप्रबंधक स्तर पर इन मामलों की समीक्षा और जांच की जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का अवसर भी नहीं लिया गया।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेल मंत्री से मांग की है कि महाप्रबंधक के चक्रधरपुर दौरे की आवश्यकता, उद्देश्य और उस पर हुए सरकारी खर्च की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि दौरे के दौरान कोई प्रशासनिक, निरीक्षण अथवा समीक्षा संबंधी कार्य नहीं हुआ, तो ऐसे दौरों पर होने वाले खर्च की भी समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में जनता के धन की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजभवन में 51 कलाकार होंगे सम्मानित, पुरस्कार के साथ मिलेगा विशिष्ट श्रेणी का दर्जा

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और कला साधकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश सरकार 5...

हजारीबाग में नाबालिग भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके तीन वर्षीय भाई की निर्मम हत्या के मामले का...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ऑपरेशन सिंदूर जारी, नीट में सुधार के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध : अजय आलोक

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने ऑपरेशन सिंदूर, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नीट परीक्षा और केरल में वंदे...

8 जून को इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी, अभिषेक भी रहेंगे मौजूद

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत