जमशेदपुर में साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगा ‘सहयोग’

जमशेदपुर : बहुभाषी साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को जमशेदपुर में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों तथा वित्तीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों से संबंधित दस्तावेजों का सुव्यवस्थित तरीके से संधारण और संरक्षण किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम की फाइल में संक्षिप्त प्रतिवेदन, व्यय से संबंधित रसीदें तथा कार्यक्रम की तस्वीरें संलग्न की जाएंगी, ताकि पारदर्शिता और व्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

कार्यकारिणी ने यह भी तय किया कि संस्था का वार्षिक बजट सत्र प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) के बाद सभी कार्यक्रमों की फाइलों को अद्यतन कर व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाएगा।

बैठक में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी तय की गई। कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जून के अंतिम सप्ताह में संत कबीर की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें उनके जीवन और विचारों पर चर्चा होगी। जुलाई में प्रेमचंद जयंती का आयोजन किया जाएगा, जबकि अगस्त के अंतिम सप्ताह में ‘बारहमासा’ विषय पर आधारित सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसी प्रकार सितंबर में दिनकर जयंती, अक्टूबर में विजय मिलन, नवंबर में पुस्तक मेला तथा जनवरी में वार्षिक वनभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा वसंत पंचमी के अवसर पर निराला जयंती और मार्च में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यक्रमों से शहर में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा साहित्य प्रेमियों और सामाजिक चिंतकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

बैठक में संस्था की अध्यक्ष डॉ. संध्या सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जूही समर्पिता, सचिव डॉ. भारती कुमारी, संयुक्त सचिव डॉ. मनीला, विधि सलाहकार ममता सिंह एवं जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्पांजलि मिश्रा सहित माधुरी मिश्रा, ज्योत्सना अस्थाना, सुधा गोयल, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, रीना सिन्हा और डॉ. सबिता पॉल उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर सक्रिय रूप से अपने विचार रखे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बंगाल से उत्तराखंड के लिए पहली बार मक्का की लोडिंग शुरू की

गुवाहाटी, 30 मई (आईएएनएस)। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। उसने...

अमित शाह आज कच्छ सीमा का करेंगे दौरा, दलदली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

भुज, 29 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सीमावर्ती जिले कच्छ में रहेंगे।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत