खान सर के खिलाफ केस दर्ज होने पर नेताओं ने कहा- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। फायरिंग मामले में खान सर (फैसल खान) के खिलाफ बीते दिन हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इस मामले पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ा यह विवाद बिहार में फैसल खान, जिन्हें ‘खान सर’ के नाम से जाना जाता है, से शुरू हुआ। उन्होंने अपने एक प्रतिद्वंद्वी पर आरोप लगाया है और यह बात सामने आई है कि यह सच है। खान सर के सुरक्षा गार्डों ने गोली चलाई है। अगर हम देखें तो यह एक बहुत बड़ा कोचिंग माफिया है, जो न सिर्फ बिहार में बल्कि राजस्थान, दिल्ली और हर जगह फैला हुआ है।

टीआर श्रीनिवास ने कहा कि मैं शिक्षा मंत्री, केंद्र सरकार, बिहार सरकार, राजस्थान सरकार और सभी से गुजारिश कर रहा हूं कि एक एसआईटी का गठन करें और जितने कोचिंग संस्थान चल रहे हैं, उन पर नकेल कसी जाए।

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पटना पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच जारी है। जांच के बाद पटना पुलिस की ओर से विधि सम्मत निर्णय किया जाएगा।

वहीं, जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है। दो कोचिंग सेंटरों के बीच विवाद हुआ था और एक कोचिंग मैनेजर को जेल भेजा गया था। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने गोली चलाई थी और बाद में उसने यह बात मान भी ली। कानून के हाथ लंबे होते हैं, मेरा मानना है कि इससा एहसास कोचिंग संस्थाओं को भी हो गया होगा।

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। शिक्षक हर छात्र को शिक्षा और संस्कार सिखाने का काम करते हैं। शिक्षा में संस्कार के बदले बाजार या व्यापार शुरू कर दिया जाए तो उस पर सरकार को नियंत्रण करना ही चाहिए। यह पुलिस जांच का विषय है, लेकिन जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मुजफ्फरनगर दंगे में जब मर रहे थे लोग तो अखिलेश सैफई में देख रहे थे नाच, ओपी राजभर ने साधा निशाना

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में यूपी चुनाव को लेकर कहा कि अब...

अभिषेक बनर्जी पर हमला पूर्व नियोजित साजिश, पुलिस मूकदर्शक बनकर बना रही थी वीडियो: कपिल सिब्बल

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत