हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि योग काफी प्रसिद्ध हो गया है। 200 देशों में योगाभ्यास किया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री इस बार पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। 30 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी योगाभ्यास करेंगे। योग दिवस से पहले ही बंगाल में प्रचार और प्रसार के साथ ही योगाभ्यास शुरू कर दिया गया है।

दिलीप घोष ने कहा कि हम लोगों ने योगाभ्यास किया है। प्रशासन की ओर से भी योग और मैराथन का आयोजन किया गया। हर घर, हर व्यक्ति तक योग पहुंचे, इसके लिए हम लोगों की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि इस बार गंगा में भी बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। नाव पर योगाभ्यास किया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अभिषेक बनर्जी की होने वाली मुलाकात को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि स्पीकर की ओर से बुलाया गया है तो उनको जाना चाहिए।

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की ओर से बैठक को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि बैठक करके क्या होगा? पार्टी का कार्यालय छीन लिया गया है। टीएमसी के एमपी और एमएलए चले गए, अब तो पार्टी ही चली गई। इस तरह की बैठक का क्या मतलब होता है? जो लोगों के खिलाफ हो जाते हैं, उन लोगों के साथ ऐसा ही होता है।

टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने की चल रही अटकलों पर दिलीप घोष ने कहा कि यह कोई असंभव बात नहीं है। बहुत सारी पार्टियां कांग्रेस से निकली थीं और अब कांग्रेस में विलय कर चुकी हैं। इसका भी अंतिम नतीजा वही होने वाला है।

उदयन गुहा की गिरफ्तारी पर दिलीप घोष ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि उनको किसलिए गिरफ्तार किया गया है। उनका नाम फर्टिलाइजर स्कैम में भी आया है। बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार का नेतृत्व करने वाले उदयन गुहा ही हैं। टीएमसी के शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को मारकर टांग दिया गया था। अब विधानसभा चुनाव और उसके बाद जनता ने टीएमसी के आतंक का जवाब दिया है। अब अराजकता फैलाने वालों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।

मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पाकिस्तान से काटकर इस बंगाल को लाए थे। इस वर्ष से सरकारी तौर पर पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

‘वीबी-जी राम जी’ एक्ट लागू करने के लिए देशभर में 100 से अधिक अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) अधिनियम देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित एक वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत