‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक पर बोले विपक्षी नेता- अब सबको कांग्रेस के साथ चलने की जरूरत

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि मौजूदा हालात में लोकतंत्र की हत्या के प्रयास लगातार देश के अंदर किए जा रहे है। बंगाल में पहले चुनाव जीता गया और चुनाव के बाद दल को समाप्त करने की पूरी साजिशें की जा रही हैं। अब जरूरत है कि सभी लोग मिलकर कांग्रेस के साथ चलें।

इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा चाहती है कि केवल उसका ही देश में एकछत्र राज हो। भाजपा चाहती है कि न कोई सवाल पूछने वाला हो और न कोई लड़ने वाला हो। क्षेत्रीय दलों को समझना होगा कि कांग्रेस के बिना अब ये लड़ाई संभव ही नहीं है। ममता बनर्जी के साथ जो कुछ हो रहा है, इससे यही समझा जा सकता है कि वहां पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

इमरान मसूद ने आगे कहा कि क्षेत्रीय दलों की सामर्थ्य नहीं है कि वे भाजपा का मुकाबला कर सकें। राहुल गांधी के अलावा किसी में भी दम दिखाई नहीं देता जो इनके सामने मजबूती से खड़ा हो सकता है।

‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के बयानों पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा उनकी मांग पूरी करते रहे हैं। कांग्रेस इस बात से वाकिफ है और वह इसी तरह सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करती है।

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कहा कि जहां तक ​​मुझे जानकारी है, बहुत खुलकर बातचीत हुई। कांग्रेस की तरफ से भरोसा भी दिलाया गया। पांच बिंदुओं पर रणनीति पर चर्चा हुई और इन पांचों बिंदुओं का मकसद जनता की सोच को प्रभावित करना है।

एसडीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बोकारो से नाबालिग लापता मामला : झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सीआईडी एडीजी तलब

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो जिले से अक्टूबर 2020 से लापता नाबालिग के मामले में जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी...

बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री और उनकी पत्नी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, शिकायतकर्ता बोले- जांच की जाए

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी के खिलाफ वित्तीय घोटाले की शिकायत की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने प्रणव झा पर खेला दांव, जीत के लिए जेएमएम-राजद और माले के समर्थन पर टिकी नजर

खरगे के करीबी प्रणव झा बने कांग्रेस उम्मीदवार, हेमंत सोरेन की सहमति के संकेत से मजबूत हुआ समीकरण रांची। झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए...

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

जमशेदपुर : आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर और साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ सोमवार को साकची...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत