Himanshu Singh Murder Case: डबल डाउन बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी गाड़ियां जब्त

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने डबल डाउन (डीडी) बार के संचालक नीरज सिंह के मानगो स्थित आवास पर छापेमारी कर दो लग्जरी वाहनों को जब्त किया है। नीरज सिंह मौके पर नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी है।

बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर डीएसपी दयानंद के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को नीरज सिंह घर पर नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में उसके फरार होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस टीम ने पूरे घर और परिसर की गहन तलाशी ली।

अधिकारियों ने मामले से जुड़े संभावित साक्ष्यों की तलाश करते हुए कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नीरज सिंह के आवास से दो लग्जरी वाहनों को अपने कब्जे में लिया। इनमें एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक किआ कार शामिल है। दोनों वाहनों को जब्त कर बिष्टुपुर थाना लाया गया है, जहां इनके दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी तथ्यों और संभावित साक्ष्यों को खंगाल रही हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

वहीं, फरार चल रहे नीरज सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि उत्पाद विभाग ने डबल डाउन बार को सील कर दिया है। कारोबार बंद है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Himanshu Singh Murder Case: पत्नी को नौकरी के लिखित आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार, जमशेदपुर के छह थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

जमशेदपुर: बिष्टूपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या के बाद शहर में तनावपूर्ण...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जम्मू-कश्मीर सरकार ने नकारे बैकडोर भर्ती के आरोप

  पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर एनसी मंत्रियों ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य बिंदु: सरकार ने कहा- सभी नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट और...

सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर भावुक श्रद्धांजलि, निर्मल महतो क्रिकेट स्टेडियम में जुटे झामुमो नेता और कार्यकर्ता

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत